Delhi Capitals Season Preview: नई उम्मीद और नए कप्तान के साथ खिताब की तलाश में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

इस सीजन में DC की टीम अपने नए कप्तान डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई ही नहीं बल्कि चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है। आईपीएल 2023 में भी हमें एक बार फिर वही देखने को मिलेगा। दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग में दिल्ली की टीम इस सीजन में एक नए जोश के साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जोर-आजमाइश करते हुए मैदान पर दिखाई देगी। 

आपको बता दें कि तीन साल बाद आईपीएल का 16वां सीजन अपने पुराने होम और अवे लेग फॉर्मेट में वापसी कर रहा है। ऐसे में दिल्ली अपने सभी होम मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। 

पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन के दौरान दिल्ली ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के अलावा कई नए और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करके टीम को और मजबूत बनाने की कोशिश की है।

पिछले सीजन की बात करें तो DC की टीम अपने नियमित कप्तान की अगुवाई में प्वाइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर रही थी। इस सीजन में DC अपने नए कप्तान के नेतृत्व में सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई ही नहीं बल्कि चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

रिकी पोंटिंग की टीम को उनके नियमित कप्तान और एक्स-फैक्टर खिलाड़ी ऋषभ पंत की कमी जरूर खलेगी। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में पंत एक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह क्रिकेट से लंबे समय के लिए दूर हो गए हैं। 

उनकी गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। वॉर्नर के पास आईपीएल में कप्तानी का शानदार अनुभव है, उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2016 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जिताया था।

आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2023 में शिरकत करने वाली दिल्ली की टीम पर: 

दमदार कप्तान डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर का बतौर कप्तान आईपीएल में सम्मानजनक रिकॉर्ड रहा है। बाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साल 2013 में पहली बार प्रीमियर लीग में कप्तानी की शुरुआत की थी। बतौर कप्तान आईपीएल में वॉर्नर की जीत प्रतिशत 50% से अधिक है। उन्होंने अपनी कप्तानी में एक आईपीएल खिताब (सनराइजर्स हैदराबाद - साल 2016) भी अपने नाम किया है। इसके अलावा वॉर्नर ने अपने बल्ले से भी खूब जलवा बिखेरा है। उन्होंने लीग में तीन बार 2015, 2017 और साल 2019 में ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी। अब इस सीजन में देखना दिलचस्प होगा कि वॉर्नर अपनी कप्तानी में टीम को अपना पहला खिताब दिलाने में कितनी मदद करते हैं।

अक्षर पर होगी उपकप्तानी की जिम्मेदारी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अक्षर दिल्ली टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और उनकी हालिया फॉर्म भी काबिल-ए-तारीफ रही है। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी क्रम में उनकी भूमिका टीम के लिए काफी मददगार साबित होगी।

तूफानी टॉप ऑर्डर

दिल्ली के लिए भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर सलामी बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। शॉ अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में वह शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। ऐसे में टीम को उनसे पावर-प्ले में धुआंधार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम की शोभा बढ़ाते हैं। पिछले सीजन में मार्श ने दिल्ली के लिए 8 मैचों में 132.80 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए थे। ऐसे में इस सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपेक्षा होगी।

दमदार मध्य क्रम

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में सरफराज खान विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। मुंबई के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वह इस सीजन में DC टोली के लिए अपने बल्ले से मध्य क्रम में अहम योगदान देने के लिए तैयार होंगे। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे के टीम में शामिल होने से मध्य क्रम और मजबूत दिखाई पड़ती है। रोवमैन पॉवेल, फिल सॉल्ट और राइली रूसो जैसे विदेशी विस्फोटक बल्लेबाजों के टीम में होने से टीम का लोअर मिडिल ऑर्डर काफी पावरफुल दिखाई पड़ता है। 

इन जांबाज गेंदबाजों पर होगा गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार

दक्षिण अफ्रीका के स्पीडस्टर एनरिक नोर्किया गेंदबाजों की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। साल 2020 से दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज रहे नोर्किया ने अभी तक कुल 30 मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए हैं। आगामी सीजन में भी नोर्किया अपनी गति और सटीक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करते हुए दिखाई देंगे। 

उनके अलावा, खलील अहमद, ईशांत शर्मा और चेतन सकारिया जैसे युवा भारतीय तेज गेंदबाज के साथ बांग्लादेश के अनुभवी और डेथ ओवरों में अपनी विविधता के लिए प्रसिद्ध मुस्तफिजुर रहमान और दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरते नजर आएंगे।

भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और युवा ललित यादव पर स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा होगा। कुलदीप का वर्तमान फॉर्म टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसके अलावा ललित गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम के लिए अहम योगदान देने का माद्दा रखते हैं। 

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

डेविड वॉर्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल और लाइव मैच शुरू होने का समय

(सभी समय भारतीय समायुनासार दिए गए हैं)

1 अप्रैल

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ - शाम 7:30 बजे से

4 अप्रैल

 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली - शाम 7:30 बजे से

8 अप्रैल

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी - दोपहर 3:30 बजे से

11 अप्रैल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली - शाम 7:30 बजे से

15 अप्रैल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु - दोपहर 3:30 बजे से

20 अप्रैल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली- शाम 7:30 बजे से

24 अप्रैल

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद - शाम 7:30 बजे से

29 अप्रैल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली - शाम 7:30 बजे से

2 मई

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद - शाम 7:30 बजे से

6 मई

 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली - शाम 7:30 बजे से

10 मई

 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई - शाम 7:30 बजे से

13 मई

 दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली - शाम 7:30 बजे से

17 मई

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला - शाम 7:30 बजे से

20 मई

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली - दोपहर 3:30 बजे से

Your Comments