PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हराया

आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में हमारी टीम का सामना शिखर धवन की पंजाब किंग्स से हुआ जहां दिल्ली के धुरंधरों ने पंजाब को 15 रनों से मात दी। 

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला बहुत अधिक कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर बनाया। 

दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। सैम करन का शिकार होने से पहले डेविड वॉर्नर ने 31 गेंदों में 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

वॉर्नर के आउट होने के बाद शॉ ने राइली रूसो के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 28 गेंद में 54 रन की पनप रही साझेदारी को भी सैम करन ने ही तोड़ा। 38 गेंद की अपनी अर्धशतकीय पारी में शॉ ने 54 रन बनाए।

दो विकेट के नुकसान के बाद बल्लेबाजी करने आए फिल सॉल्ट ने रूसो का बखूबी साथ निभाया और यहां से अपनी टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। इस बीच राइली रूसो ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा। उन्होंने 37 गेंद में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 82 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं फिल सॉल्ट ने 14 गेंदों पर नाबाद 26 रनों का योगदान दिया। 

इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए और जीत के लिए पंजाब के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा। 

पंजाब को शुरुआती झटका शिखर धवन के रूप में हमारे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दिया। किंग्स के कप्तान अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह को 22 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया। इसके बाद अथर्व तायड़े और लियाम लिविंगस्टोन ने सधे हुए तरीके से बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। रिटायर्ड आउट होने से पहले अथर्व ने 55 रन बनाकर पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर से लिविंगस्टोन भी खड़े रहे और 48 गेंदों में 94 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, अथर्व के बाद उन्हें किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला और निर्धारित 20 ओवर में पंजाब किंग्स 8 विकेट गंवाकर 198 रन ही बना सकी। 

दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट चटकाए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हासिल हुई। जबकि हरप्रीत बरार रन आउट हुए।

इसके साथ ही दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 15 रनों से जीत दर्ज कर ली। आईपीएल 2023 में यह दिल्ली की पांचवीं जीत है। 

दिल्ली कैपिटल्स सीजन का अपना अंतिम लीग मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच शनिवार 20 मई को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

Your Comments