GG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर टेबल में शीर्ष पर बनाई जगह

WPL 2024 के दसवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए। वहीं, गुजरात जायंट्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 138 रन ही बना पाई।  

गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे अधिक 55 रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि ऐलिस कैप्सी ने 27 रन तो एन्नाबेल सदरलैंड ने अपने बल्ले से 20 रनों का योगदान दिया। 

वहीं शेफाली वर्मा ने 9 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए तो जेस जोनासेन ने 11 रनों का अहम योगदान दिया। गुजरात जायंट्स की गेंदबाजी की बात करें तो मेघना सिंह ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए।  

दिल्ली की टीम के द्वारा दिए गए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना डेब्यू कर रहीं तितास साधु ने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका। 

पारी का अगला ओवर शिखा पांडे फेंकने आईं और उन्होंने अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर दिल्ली कैपटिल्स को पहली सफलता दिलाई। इस तरह से दो ओवर के बाद गुजरात जांयट्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर एक रन रहा।

इसके बाद कप्तान बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने मिलकर कुछ रन बटोरे, लेकिन दिल्ली की धारदार गेंदबाजी के आगे दोनों खिलाड़ी ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके और जेस जोनासेन का शिकार हो गए। 

बेथ मूनी 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू द्वारा आउट हुईं तो लिचफील्ड अपनी टीम के लिए सिर्फ 15 रनों का योगदान दे पाईं। 

इस तरह छह ओवर के बाद दिल्ली के खिलाफ गुजरात टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 41 रन रहा। हालांकि इसके बाद गुजरात की महिला टीम ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई और टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

गुजरात जायंट्स के लिए वेदा कृष्णमूर्ति ने 12, एशले गार्डनर ने 40, कैथरीन ब्राइस ने 3) तनुजा कंवर ने 13, तरन्नुम पठान ने 9, मेघना सिंह ने 10 और सयाली सैटघरे ने 7 रनों का योगदान दिया। 

इस तरह दिल्ली की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने गुजरात जांयट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 138 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासेन और राधा यादव ने तीन-तीन विकेट लिए तो शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 

डीसी अब अपना अगला मुकाबला 5 मार्च, मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर कार्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स: (20 ओवर में 163/8) - मेग लैनिंग 55 (41); मेघना सिंह 4/37

गुजरात जायंट्स: (20 ओवर में 138/8) - एशले गार्डनर 40 (31);  मेघना सिंह 3/20

Your Comments